फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   23 corona patients left from Hindurao hospital without being informed Delhi Police in search

बड़ी चिंता : हिंदूराव अस्पताल से बिना सूचित किए चले गए 23 कोरोना मरीज, तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस

Sat, 08 May 2021 05:00 PM IST
सुशील कुमार कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 08 May 2021 05:00 PM IST
सार

एनडीएमसी महापौर जय प्रकाश ने कहा कि 23 मरीज किसी को सूचित किए बगैर 19 अप्रैल से छह मई के बीच अस्पताल से चले गए। कुछ मरीज भर्ती होने पर बिना सूचना दिए ही चले जाते हैं।

विज्ञापन
23 corona patients left from Hindurao hospital without being informed Delhi Police in search
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर का कहर जारी है और मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। लेकिन इस बीच हिंदू राव अस्पताल से बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कम से कम 23 कोरोना मरीज बिना सूचित किए अस्पताल से चले गए। 

विज्ञापन


एनडीएमसी महापौर जय प्रकाश ने शनिवार को बताया कि उत्तर दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित हिंदू राव राष्ट्रीय राजधानी में नगर निकाय का सबसे बड़ा अस्पताल है। अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए 250 बिस्तर आरक्षित हैं और दिल्ली सरकार की कोरोना ऐप के अनुसार कोई भी बिस्तर अभी खाली नहीं है।
विज्ञापन


प्रकाश ने कहा कि 23 मरीज किसी को सूचित किए बगैर 19 अप्रैल से छह मई के बीच अस्पताल से चले गए। कुछ मरीज भर्ती होने पर बिना सूचना दिए ही चले जाते हैं, क्योंकि उन्हें संभवत: कहीं और बेहतर सुविधाएं मिल जाती हैं। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में भी यह हो रहा है। महापौर ने कहा कि उन्होंने ऐसे मरीजों के बारे में दिल्ली पुलिस को सूचित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed