फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   200 passengers reach delhi airport from britain all quarantined in Aerocity

ब्रिटेन से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे 200 यात्री, सभी को एरोसिटी में किया गया क्वारंटीन

Sat, 09 Jan 2021 10:27 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 09 Jan 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
200 passengers reach delhi airport from britain all quarantined in Aerocity
दिल्ली एयरपोर्ट - फोटो : PTI
कोविड-19 वायरस ने ब्रिटेन से भारत आने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। सबसे अधिक परेशानी कोविड जांच को लेकर हो रही है। वहीं, असंक्रमित रिपोर्ट आने पर भी एक सप्ताह के क्वारंटीन की वजह से घर नहीं पहुंच पाने की बेचैनी से लोग और परेशान हैं। 
विज्ञापन


ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों को निर्धारित होटल में आइसोलेट किया जा रहा है। इस वजह से यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देकर उन्हें समझा कर क्वारंटीन सेंटर भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


ब्रिटेन और भारत के बीच शुरू हुई विमान सेवा के दूसरे दिन दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 200 लोग ब्रिटेन से पहुंचे। एयर इंडिया की उड़ान से सुबह 9 बजे आए सभी यात्रियों की कोरोना जांच की गई। जांच की लंबी प्रक्रिया के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह से आठ घंटे तक कोरोना की जांच रिपोर्ट नहीं आने पर यात्री एयरपोर्ट प्रशासन से उलझ भी गए। हालांकि मौके पर तैनात अधिकारियों ने उन्हें समझाकर क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। इनके लिए टर्मिनल थ्री पर अलग से पैसेज बनाया गया है ताकि आम यात्रियों के संपर्क में आए बिना उन्हें क्वारंटीन सेंटर भेजा जा सके। शुक्रवार को 256 यात्री एयर इंडिया के विमान से पहुंचे थे।

एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को यात्रियों ने ज्यादा हंगामा नहीं किया। विमान में ही उन्हें अवगत करा दिया गया था कि सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें सात दिन क्वारंटीन किया जाएगा। 

इसके बाद सात दिन तक होम क्वारंटीन होना होगा। सबसे अधिक उन यात्रियों को परेशान होना पड़ा जिनकी कनेक्टिंग फ्लाइट या ट्रेन की टिकट थी। शनिवार को ब्रिटेन से पहुंचे यात्रियों को एरोसिटी स्थित जेडब्ल्यू मेरियट व एलॉफ्ट होटल में क्वारंटीन करने के लिए भेज दिया गया। 


लग्जरी होटल में क्वारंटीन सुविधा की वजह से यात्रियों की जेब भी ढीली हो रही है। दरअसल पिछले दिनों यह भी देखा गया कि दिल्ली सरकार की तरफ से सरकारी अस्पतालों में यात्रियों के इलाज व क्वारंटीन की सुविधा तो थी, लेकिन यात्री सरकारी अस्पताल की व्यवस्था के कारण वहां से दूरी बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed