फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   20 officers appointed to help orphan children in delhi

अनाथ बच्चों की मदद के लिए 20 अधिकारी नियुक्त, मासूमों को मिलेगी आर्थिक सहायता

Sat, 10 Jul 2021 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Jul 2021 05:30 AM IST
सार

  • महामारी काल में माता-पिता को खो चुके बच्चों को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी दिल्ली सरकार

विज्ञापन
20 officers appointed to help orphan children in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

दिल्ली सरकार कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हो चुके बच्चों की तलाश करेगी और ऐसे बच्चों को प्रतिमाह 2500 रुपये देने की योजना बनाई है। इस काम के लिए सरकार ने 20 अधिकारियों की नियुक्ति की है जो शहर में अलग-अलग चाइल्ड केयर होम, संस्थानों और जिला कार्यालयों का सर्वेक्षण करेंगे। जिला कल्याण समितियों और जिला बाल संरक्षण इकाइयों को 20 जुलाई तक ऐसे बच्चों का सर्वेक्षण करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार महामारी के दौरान पिछले साल मार्च से अब तक शहर में 2000 से अधिक बच्चों ने कोरोना वायरस के कारण अपने माता-पिता में से किसी एक या दोनों को खो दिया है। इसमें से 651 बच्चों ने अपनी मां और 1311 बच्चों ने अपने पिता को खो दिया है। जबकि उनमें से 67 ने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 14 मई को कहा था कि महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण का खर्च उनकी सरकार वहन करेगी। इसी प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने ऐसे बच्चों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की थी। इसके तहत महामारी काल में अनाथ हो चुके 23 साल की उम्र तक के बच्चों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद और उनकी पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed