{"_id":"5d31f7f78ebc3e6d1766f02e","slug":"2-people-arrested-with-marijuana-of-rs-1-50-crore-ashram-news-noi450120523","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अपराध शाखा ने डेढ़ करोड़ की मारिजुआना के साथ दो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अपराध शाखा ने डेढ़ करोड़ की मारिजुआना के साथ दो को दबोचा
Sat, 20 Jul 2019 04:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 04:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो तस्करों को दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 510 किलो मारिजुआना बरामद की गई है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी उड़ीसा व आंध्रप्रदेश से ट्रक में नशे की खेप लाकर दिल्ली व एनसीआर में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
अपराध शाखा के डीसीपी डा. जी रामगोपाल नायक के अनुसार इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह की टीम में तैनात एएसआई विजय कुमार को 18 जुलाई को सूचना मिली कि एक गिरोह आंध्रप्रदेश व उड़ीसा से ड्रग्स लाकर दिल्ली व एनसीआर में सप्लाई करने की फिराक में है। गिरोह के सदस्य मारिजुआना की खेप देने तुगलकाबाद गांव आएंगे।
विज्ञापन
एसीपी पंकज सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह की टीम ने यहां घेराबंदी कर गिरोह के दो सदस्य बल्लभगढ़, हरियाणा निवासी सूबे सिंह (31) व ओखला, दिल्ली निवासी दीपक (34) को उस समय पकड़ लिया जब वे हरियाणा नंबर के ट्रक से मारिजुआना के बैग स्वीफ्ट डिजायर कार में रख रहे थे। ट्रक व कार से मारिजुआना के कुल 17 बैग बरामद किए गए। आरोपियों ने मारिजुआना को छिपाने के लिए ट्रक में विशेष जगह बना रखी थी।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के कई मामले दर्ज हैं। एनडीपीएस के केस में सुबे सिंह फरीदाबाद से सजा हो रखी है। वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। सूबे सिंह फरीदाबाद से एनडीपीएस केस में भगोड़ा भी घोषित है। इसके अलावा उसके खिलाफ एनडीपीएस केस के तीन और मामले दर्ज हैं। दीपक के खिलाफ यूपी में एनडीपीएस के दो मामले दर्ज हैं। ये दोनों दिनेश पाल के लिए काम करते हैं।
जमानत पर जेल से बाहर आया था सूबे सिंह
दसवीं कक्षा पास सूबे सिंह के खिलाफ वर्ष 2011 में पश्चिमी विहार, दिल्ली में ठगी का मामला दर्ज हुआ था। वर्ष 2013 में फरीदाबाद से मारिजुआना सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। इस मामले में इसे दस वर्ष की सुजा हुई थी। अभी वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। वर्ष 2018 में इसके खिलाफ दनकौर पुलिस स्टेशन, यूपी में चरस सप्लाई करने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में भी वह जमानत पर है।
फरीदाबाद कोर्ट ने इसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था। दीपक पिछले तीन वर्षों से मादक पदार्थ के सप्लायरों के संपर्क में था। वर्ष 2012 में इसके खिलाफ मिर्जापुर, यूपी में मारिजुआना सप्लाई करने मामला दर्ज हुआ था। वर्ष 2015 में नोएडा पुलिस ने मारिजुआना सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।