{"_id":"5caa218bbdec2214046f07e4","slug":"111554653579-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में पीएचडी और एमफिल में दाखिले के लिए ऑनलाईन आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में पीएचडी और एमफिल में दाखिले के लिए ऑनलाईन आवेदन शुरू
विज्ञापन
आईपीयू में पीएचडी और एमफिल में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में पीएचडी और एमफिल पाठ्यक्रमों के लिए 2019-20 सत्र के लिए ऑनलाइन दाखिले शुरू हो गए हैं। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 6 मई है।
विश्वविद्यालय के मुताबिक, पीएचडी पाठ्यक्रमों के तहत छात्र इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मेकेनिकल एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, केमिकल टेक्नोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी, एनवायरनमेंट साइंस, मैथमेटिक्स, केमिस्ट्री, फिजिक्स, इंग्लिश, सोशियोलॉजी, लॉ एंड लीगल स्टडीज, मास कम्युनिकेशन और एजूकेशन आदि विषय आवेदन के लिए उपलब्ध हैं।
वहीं, एमफिल पाठ्यक्रमों के तहत इंग्लिश, क्लीनिकल साइकोलॉजी और साइकियाट्रिक सोशल वर्क विषय आवेदन के लिए उपलब्ध हैं। पीएचडी और एमफिल में दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in पर उपलब्ध है। इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए छात्रों को एंट्रेंस प्रक्रिया का हिस्सा बनना होगा। वहीं, कुछ श्रेणी के छात्रों को निर्धारित शर्तें पूरा करने पर एंट्रेंस से छूट मिल सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।