{"_id":"5f70df498ebc3e9c0724a750","slug":"10-days-mortality-is-less-than-one-percent-satyendar-jain-ashram-news-noi539024362","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन की मृत्युदर एक फीसदी से भी कम : सत्येंद्र जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन की मृत्युदर एक फीसदी से भी कम : सत्येंद्र जैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना की वर्तमान स्थिति पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि संक्रमण के मामलों में पहले के मुकाबले गिरावट आ रही है और मौत भी कम हो रही हैं। पिछले 10 दिनों में संक्रमण से मृत्युदर एक फीसदी से भी कम है।
पत्रकारों से बात करते हुए सत्येंद्र जैन ने कहा कि मृत्युदर लगातार कम हो रही है। एक समय दिल्ली में संक्रमण से मौत की दर चार फीसदी के करीब पहुंच गई थी। इस लिहाज से देखें तो स्थिति में बहुत सुधार हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बनाई गई विशेषज्ञों की समिति ने अस्पतालों का दौरा किया। समिति की ओर से मिली रिपोर्ट से काफी संतुष्टि हुई है।
जैन ने कहा की दिल्ली में अन्य राज्यों से आने वाले मरीज गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। सरकार बाहर से आने वाले मरीजों की मौत के आंकड़े का अलग से रिकॉर्ड रख रही है। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, विशेषज्ञों का मानना है कि अधिकतर मौतें पहले से बीमार मरीजों की हो रही हैं। इनमें भी 50 साल से ज्यादा उम्र के मरीजों की संख्या अधिक है।