फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   1.54 Crore Offer to BTech Student of IIIT Delhi

आईआईआईटी दिल्ली के बीटेक छात्र को 1.54 करोड़ का ऑफर

Sat, 15 Aug 2020 02:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
1.54 Crore Offer to BTech Student of IIIT Delhi
सांकेतिक तस्वीर

कोविड-19 के चलते अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार से नौकरियों पर संकट है। इसी बीच इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी दिल्ली) के कैंपस प्लेसमेंट-2020 में बीटेक के एक छात्र को 1.54 करोड़ रुपये का ऑफर लेटर मिला है।

विज्ञापन


विदेशी आईटी कंपनी ने यह ऑफर लेटर विदेश में काम करने को दिया है, जबकि भारत में काम करने का सबसे ज्यादा ऑफर 43.31 लाख है। वहीं, एमटेेक के एक छात्र को 36 लाख रुपये का ऑफर लेटर मिला है। प्लेसमेंट में बीटेक और एमटेक के कुल 703 छात्रों का चयन हुआ है। इसमें 410 फुल टाइम और 293 इंटर्नशिप का ऑफर शामिल है। इसमें से 408 भारत और दो विदेश के लिए ऑफर लेटर मिले हैं।
विज्ञापन



आईआईआईटी दिल्ली के छात्रों को दुनिया की कुछ प्रमुख आईटी कंपनियों ने आकर्षक नौकरियों की पेशकश की है। कैंपस प्लेसमेंट में 105 कंपनियों से अधिक ने भाग लिया। इसमें 114 छात्रों को फुल टाइम में छह लाख रुपये से लेकर दस लाख रुपये सालाना का सीटीसी ऑफर हुआ है।  इसके अलावा 296 छात्रों को फुल टाइम में दस लाख रुपये सालाना का सीटीसी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीटेक की कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में 100 फीसदी, ईसीई में 91.89 फीसदी, सीएमएएम में 100 फीसदी प्लेसमेंट रहा है, जबकि एमटेक के सीएसई में 96.58 फीसदी, ईसीई में 81.43 फीसदी और सीबी में यह आंकड़ा 61.44 फीसदी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed