फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   zuber want to doing journalism for IS

आईएस का पत्रकार बनना चाहता है ये भारतीय

Sat, 08 Aug 2015 11:18 AM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
zuber want to doing journalism for IS

खूंखार आतंकी संगठन आईएस (इस्लामिक स्टेट) का प्रवक्ता बनने की चाह रखने वाले जुबैर अहमद खान (48) को दिल्ली में पकड़ा गया है।

विज्ञापन


वह इराक एंबेसी से इराक जाने का वीजा मांग रहा था। खुद को पेशे से पत्रकार बताने वाले जुबैर खान से वसंत विहार थाने में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल समेत देश की सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही थीं।

दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) दीपक मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान ऐसी बातें सामने आई कि जुबैर खान की दिमागी हालत ठीक नहीं है। पुलिस का ये भी कहना है कि जुबैर के खिलाफ दिल्ली में कोई मामला नहीं बनता है।
विज्ञापन

संदेह हुआ तो दो घंटे बाद ही बुला लिया एंबेसी

zuber want to doing journalism for IS

मुंबई बम धमाके के दोषी याकूब मेमन को शहीद बताने वाले जुबैर खान ने पब्लिक  एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री ली हुई है। जुबैर खान ने वसंत विहार स्थित इराकी एंबेसी के राजदूत को इराक का वीजा देने के लिए आवेदन दिया था।


आवेदन में उसने लिखा था कि वह आईएस के लिए जर्नलिज्म करना चाहता है। एंबेसी अधिकारियों को संदेह हुआ और उसे दो घंटे बाद बुलाया।

इसके बाद एंबेसी अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने एंबेसी पहुंचकर आरोपी को उस समय बृहस्पतिवार रात पकड़ लिया जब वह एंबेसी पहुंचा। जुबैर खान को वसंत विहार थाने ले जाया गया।

दिल्ली पुलिस ने छोड़ा जुबैर, मुंबई पुलिस कर रही तलाश

zuber want to doing journalism for IS

शुक्रवार देर रात तक पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जुबैर खान की तलाश कर रही है।


जुबैर की याकूब मेमन के समर्थन और खुलेआम आईएस में नौकरी मांगने वाली एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस से लेकर पिनट्रेस्ट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जुबैर की ऐसी तमाम पोस्ट नजर आती हैं जिनसे उसके आईएस प्रेम और आतंकी समर्थन की तस्दीक होती है। जुबैर ने फेसबुक पर कई आपत्तिजनक फोटो भी डाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed