फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   record voting in delhi after 30 years

30 साल बाद दिल्ली ने दोहराया रिकार्ड, 64.77 फीसदी वोटिंग

Fri, 11 Apr 2014 02:43 AM IST
Updated Fri, 11 Apr 2014 02:43 AM IST
विज्ञापन
record voting in delhi after 30 years

दिल्ली की सात संसदीय सीटों के लिए बृहस्पतिवार को हुए मतदान में जमकर वोट बरसे। 30 साल बाद 64.77 फीसदी मतदान का रिकार्ड बना। यह वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव की तुलना में 13 फीसदी है।

विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली में आखिरी बार 1984 में 65.98 फीसदी मतदान हुआ था। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2009 तक कुल आठ बार चुनाव हुए, लेकिन 60 फीसदी का आंकड़ा पार नहीं हो सका।
विज्ञापन


इस चुनाव में पहली बार वोटिंग के लिए दो घंटे अतिरिक्त समय दिया गया, जिसका दिल्ली वालों ने जमकर फायदा उठाया। छिटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो छू जाएगा 65 फीसदी का आंकड़ा

record voting in delhi after 30 years

दिल्ली की सात सीटों के लिए कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहली बार एक घंटा पहले सुबह सात बजे दिल्ली के 11 हजार 763 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान शुरू हो गया।

सुबह सात बजे से ही लोग पोलिंग स्टेशनों पर वोट डालने पहुंच गए थे। शाम छह बजे तक 64.77 फीसदी वोट पड़े। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक बैलेट पेपर का वोट इसमें नहीं जोड़ा गया है। वह जोड़ दें तो दिल्ली ने 65 फीसदी का आंकड़ा छू लेगा।

इससे पहले दिल्ली में 1980, 1984 और इमरजेंसी के बाद हुए 1977 में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान का रिकार्ड है। इस लोकसभा चुनाव में हुआ मतदान दिल्ली विधानसभा चुनाव के बराबर रहा।

वक्त के साथ बढ़ता गया आंकड़ा

record voting in delhi after 30 years

दिल्ली ने पहले चार घंटे में 25 फीसदी वोट करके संकेत दे दिया था कि दिल्ली इस बार 60 फीसदी का आंकड़ा पार कर लेगी। सबसे ज्यादा मतदान उत्तरी पूर्वी 67.08 फीसदी हुआ, जबकि सबसे कम उत्तरी पश्चिमी दिल्ली में 61.38 फीसदी हुआ।

इसके अलावा चांदनी चौक में 66.88, नई दिल्ली 65.03, पूर्वी दिल्ली 65.55, पश्चिमी 65.64, दक्षिणी दिल्ली 62.67 फीसदी मतदान हुआ।

पहली बार मतदान के 12 घंटे की लंबी प्रक्रिया में दिल्ली वाले सुबह से वोट डालने के लिए घरों से निकल पड़े। शुरू के एक घंटे में ही दिल्ली के 10 फीसदी से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मतदान प्रतिशत भी बढ़ता चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed