{"_id":"6aaa8912563887ccec06f39a","slug":"zone-26-became-champion-in-delhi-state-school-cricket-tournament-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155127-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली राज्य स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में जोन-26 बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली राज्य स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में जोन-26 बना चैंपियन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली राज्य स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंडर-19 बालक वर्ग में जोन-26 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जोन-20 ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जोन-1 की टीम तीसरे स्थान पर रही।
टूर्नामेंट में विभिन्न जोन से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ओवरऑल गेम इंचार्ज विनोद मट्टा ने विजेता टीम सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। क्रिकेट अकादमी इंचार्ज गुरमीत सिंह और अनुज बेनीवाल ने कहा कि स्कूल स्तर पर आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े मंच के लिए तैयार होने का अवसर देती हैं। संवाद