{"_id":"54a7523b70bea55be897d48ac12ee4b0","slug":"zareen-khan-is-acting-in-a-punjabi-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी फिल्म में नजर आएंगी जरीन खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी फिल्म में नजर आएंगी जरीन खान
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 17 Apr 2014 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान के साथ फिल्म वीर (2010) से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण करने वाली अभिनेत्री जरीन खान बताती हैं कि वह फिल्मों के चुनाव में बेहद चूजी हैं।
विज्ञापन
जब तक उनके मन मुताबिक अच्छा किरदार नहीं मिलता वह फिल्म साइन नहीं करती। बृहस्पतिवार को वह अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म ‘जट जेम्स बांड’ के प्रमोशन पर फिल्म के नायक जिपी ग्रेवाल के साथ नोएडा के स्पॉइस मॉल आई थीं।
विज्ञापन
रिजवी कॉलेज ऑफ साइंस की स्टूडेंट रही जरीन बताती हैं कि वह मेधावी छात्रा रही हैं। शुरू से ही वह एक डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन किस्मत उनको फिल्मी दुनिया की ओर ले आई।
विज्ञापन
फिल्म ‘जट जेम्स बांड’ में वह लॉली नाम की अल्हड़ युवती का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में पंजाबी डॉयलाग बोलने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं आई, क्योंकि पंजाबी भाषा हिंदी से काफी मिलती-जुलती है। इससे पहले वह एक तमिल फिल्म भी कर चुकी हैं।
वहीं, फिल्म के नायक जिपी ग्रेवाल ने बताया कि पंजाबी फिल्म में जरीन खान के साथ काम करना बेहद अच्छा अनुभव रहा। जिपी इससे पहले ‘अंग्रेजी बीट पे..’ गीत से मशहूर हुए हैं। फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज हो रही है।