फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yuva Chetna organized a tribute meeting at the Constitution Club of India

Delhi: गौ भक्तों और संतों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत ये लोग हुए शामिल

Thu, 07 Nov 2024 04:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 07 Nov 2024 04:50 PM IST
सार

कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया के सभागार में युवा चेतना की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
Yuva Chetna organized a tribute meeting at the Constitution Club of India
दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया के सभागार में युवा चेतना के तत्वावधान में सात नवंबर 1966 को शहीद हुए गौ माताओं, गौ भक्तों और संतों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव महेंद्र पांडेय, सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय गुजरात के कुलपति डॉ. एसके सेनापति सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सात नवंबर 1966 को नई दिल्ली में इंदिरा गांधी की सरकार ने स्वामी करपात्री जी महाराज और गौ भक्तों का नरसंहार करवाया। जिसके लिए देश उन्हें माफ नहीं करेगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि आज देश का वैभव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सनातन धर्म का हमेसा विरोध किया। ठाकुर ने कहा कि इंदिरा गांधी की सरकार ने संतों का नरसंहार 7 नवंबर 1966 को नई दिल्ली में करवाया था। ठाकुर ने कहा कि एक्सीडेंटल राहुल गांधी के पास है कोई जवाब की यह घटना 1966 में उनकी दादी ने क्यों करवाया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेस का मतलब ही भारत और सनातन विरोधी है। गौतम ने कहा कि निहत्थे संतों और गौ माता पर गोली चलवाना कांग्रेस के सनातन विरोधी एजेंडा को प्रमाणित करता है। गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन सुरक्षित है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कठिन से कठिन समस्या का समाधान हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। आगे भी होगा। कांग्रेस पार्टी भारत विरोधी है। संतों और गौ माता की हत्या जैसे जघन्य अपराध के लिए देश माफ नहीं करेगी।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी जवाब दें कि उनकी दादी ने यह कुकृत्य क्यों किया। सिंह ने कहा कि आने वाले समय में अब कभी कांग्रेस सत्ता में नहीं आएगी। सिंह ने कहा कि हम देश के प्रत्येक गांव में कांग्रेस पार्टी के इस कुकृत्य के बारे में सभा करेंगे। सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसके सेनापति ने कहा कि सनातन ही सत्य है।


श्रद्धांजलि सभा में स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती, डॉ. विनोद डोगरा, उमेश राय, गोपाल झा, ब्रजेश राय, रंजीत चौधरी,अजय पांडेय,रंजीत चौधरी, राजमल जैन, राजेंद्र यादव, अशोक पासवान आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed