फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youths riding in car attacked girl with sticks in Ghaziabad

UP: कार सवार युवकों ने थार को किया ओवरटेक, गाड़ी में बैठी युवती पर लाठी-डंडों से किया हमला; कुछ न कर सकी पुलिस

Mon, 18 Dec 2023 01:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 18 Dec 2023 01:25 PM IST
सार

गाजियाबाद में कार सवार चार युवकों ने थार गाड़ी को ओवरटेक कर उसमें सवार युवती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवती का आरोप यह भी है कि यूपी गेट पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन घटना के दौरान कोई पुलिसकर्मी नहीं था।

विज्ञापन
youths riding in car attacked girl with sticks in Ghaziabad
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी गेट पर कार सवार चार युवकों ने थार गाड़ी को ओवरटेक कर उसमें सवार युवती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवकों ने गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। घायल युवती ने कौशांबी थाना पुलिस को शिकायत देकर गाड़ी तोड़ने, हमला करने और छेड़छाड़ का मुदकमा दर्ज कराया  है।

विज्ञापन


युवती ने शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपने अंकल की थार गाड़ी लेकर मेरठ से दिल्ली जा रही थी। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर छिजारसी के कार सवार युवकों ने नोएडा सेक्टर-62 के सामने से युवती का पीछा शुरू कर दिया। कई बार युवती की गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


यूपी गेट के पास युवकों ने युवती की गाड़ी को जबरन रोक लिया। इसके बाद गाड़ी से उतार कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवती का आरोप यह भी है कि यूपी गेट पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन घटना के दौरान कोई पुलिसकर्मी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस यूपी गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक कर रही है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि युवकों की पहचान कर ली है। गिरफ्तारी के लिए टीम को छिजारसी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed