फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youths beat up traffic cop when stopped for not wearing helmet 

बिना हेलमेट रोका तो युवकों ने ट्रैफिक सिपाही को पीटा, दी ब्लेड मारने की धमकी 

Mon, 21 Oct 2019 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Oct 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
Youths beat up traffic cop when stopped for not wearing helmet 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

रोहिणी सर्किल में केएन काटजू मार्ग इलाके में बिना हेलमेट रोकने पर बाइक सवार दो युवकों ने ट्रैफिक सिपाही मनोज की पिटाई कर दी। 

विज्ञापन


वारदात के बाद एक युवक बाइक समेत फरार हो गया, जबकि सेक्टर-16 निवासी शानू रहमान को मनोज ने दबोच लिया। पुलिस ने सिपाही के बयान पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ट्रैफिक के रोहिणी सर्किल में तैनात मनोज शनिवार को जी3एस मॉल के पास अभियान में भाग ले रहे थे। इसी दौरान बाइक पर बिना हेलमेट पहुंचे दो युवकों को रोककर पुलिसकर्मियों ने चालक से कागजात और लाइसेंस दिखाने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना सुनते ही युवक भड़क गए और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करने लगे। युवकों ने कहा कि उनके पास बाइक के कागजात नहीं हैं। पुलिस ने कोई कार्रवाई की तो ब्लेड मार देंगे। दोनों बाइक स्टार्ट कर जाने लगे तो मनोज ने रोकने का प्रयास किया। 

दोनों युवकों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। मनोज फिर उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पिटाई कर दी। एक युवक बाइक लेकर भाग गया। मनोज ने शानू रहमान को दबोचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शानू को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed