फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth who went to visit Japanese park with his female friend attacked miscreants ran away with his bag and mob

Delhi: महिला मित्र के साथ जापानी पार्क घूमने गए युवक पर जानलेवा हमला, बदमाश बैग और मोबाइल लेकर भागे

Tue, 17 Jun 2025 10:54 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 17 Jun 2025 10:54 PM IST
सार

एक युवक ने पूछा कि यहां क्या चल रहा है। उसके बाद दोनों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। एक युवक रोहित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

विज्ञापन
youth who went to visit Japanese park with his female friend attacked miscreants ran away with his bag and mob
दिल्ली पुलिस - फोटो : Adobe Stock Images

विस्तार

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में महिला मित्र के साथ जापानी पार्क घूमने गए एक युवक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान जौहरीपुर एक्सटेंशन निवासी रोहित (28) के रूप में हुई है। बदमाशों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने के बाद उसका बैग और मोबाइल फोन लेकर भाग गए। घायल युवक को उसकी महिला मित्र ने अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक का इलाज चल रहा है। महिला के बयान पर पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 14 जून की रात पुलिस को अंबेडकर अस्पताल से एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां जौहरीपुर एक्सटेंशन निवासी रोहित का इलाज चल रहा था। उसके सिर और पेट में चाकू के जख्म थे। वह बयान देने की हालत में था। पुलिस को अस्पताल में रोहित की महिला मित्र मिली। जिसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह शाम में रोहित के साथ पार्क में घूमने आई थी। रात करीब आठ बजे मास्क लगाए दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक के हाथ में डंडा था जबकि दूसरे के हाथ में चाकू था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक ने पूछा कि यहां क्या चल रहा है। उसके बाद दोनों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। एक युवक रोहित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू लगने से रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया और नीचे गिर गया। उसके बाद बदमाश उससे बैग और मोबाइल लूटकर भाग गए। वह तुरंत रोहित को लेकर अंबेडकर अस्पताल पहुंची और उसे भर्ती कराया। उसके बाद अस्पताल से पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed