फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth who came on road for Agnipath scheme raised slogans against Modi government

अग्निपथ पर बवाल: एनसीआर में भी भड़की विरोध की आग, आक्रोशित युवाओं ने जमकर किया हंगामा, हिंसक झड़पें

Fri, 17 Jun 2022 05:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 17 Jun 2022 05:27 AM IST
सार

सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में बृहस्पतिवार को युवा सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित युवाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान कई जगहों पर हिंसा की खबरें भी सामने आई।

विज्ञापन
youth who came on road for Agnipath scheme raised slogans against Modi government
अग्निपथ योजना का विरोध करते युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती को लेकर अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद से इसका विरोध तेज हो गया है। एनसीआर में युवा प्रदर्शनकारी  सड़क पर उतरे। छात्रों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


बुलंदशहर में सड़क पर उतरे युवाओं ने लगाया जाम, पुलिस ने खदेड़ा
सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में बृहस्पतिवार को युवा सड़कों पर उतर आए। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने नगर के भूड़ चौराहा और खुर्जा में प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया।समझाने के बाद भी जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने लाठियां भांजते हुए खदेड़ दिया। कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया गया। बाद में चेतावनी देकर पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन


बुलंदशहर जिला सैनिकों की वीरता और देशसेवा में शहादत के लिए जाना जाता है। सेना में जाने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं को गांवों और कस्बों की सड़कों पर दौड़ लगाते और शारीरिक मेहनत करते हुए दिख जाएंगे। बृहस्पतिवार सुबह भी विभिन्न गांवों के सैकड़ों की संख्या में युवा दौड़ लगाने के लिए घरों से निकले थे। दौड़ लगाने के दौरान युवाओं ने सेना में भर्ती की नई योजना को लेकर चर्चा की। इसके बाद विभिन्न गांवों के युवाओं ने एक-दूसरे से फोन पर संपर्क किया और अपने हक की आवाज उठाने के लिए प्रदर्शन की रणनीति बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे को सात घंटे जाम रखा
आक्रोशित युवाओं ने बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे को सात घंटे जाम रखा। जाम का प्रमुख केंद्र बिलासपुर चौक रहा। यहां बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शन करने पहुंचे थे। बिलासपुर से रेवाड़ी की ओर धारूहेड़ा तक 13 किमी लंबी वाहनों की लाइन लग गई। जाम की सूचना के बाद रेवाड़ी पुलिस ने दिल्ली की ओर आने वाले वाहनों को धारूहेड़ा से ही पटौदी की ओर डायवर्ट कर दिया। रेवाड़ी-गुरुग्राम बॉर्डर पर रेवाड़ी और गुरुग्राम पुलिस ने मिलकर मोर्चा संभाला और कापड़ीवास मोड़ पर वाहनों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाने पड़े। यहां से भी वाहनों को पटौदी के रास्ते मानेसर और गुरुग्राम निकाला गया। भारी वाहनों को आकेड़ा-भिवाड़ी-तावडू होते सोहना से गुरुग्राम का विकल्प दिया गया।

हरियाणा में भी हजारों युवा सड़कों पर उतरे
अग्निपथ योजना के विरोध में बृहस्पतिवार को पलवल, गुरुग्राम, रेवाड़ी सहित हरियाणा में कई जगहों पर हजारों युवा सड़कों पर उतर आए। पलवल में पुलिस ने बल प्रयोग किया तो युवा भड़क गए। युवाओं ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और उनकी पांच गाड़ियों में आग लगा दी। 

इसके साथ ही उपायुक्त आवास पर गार्ड रूम को भी आग के हवाले कर दिया।  युवाओं को खदेड़ने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। उपद्रव के दौरान करीब चार घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पूरी तरह से जाम रहा। पथराव में तकरीबन 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हरियाणा सरकार ने पलवल जिले के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में वॉयस कॉल को छोड़कर इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। बल्क एसएमएस सहित सभी एसएमएस सेवाओं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और नेटवर्क पर दी जाने वाली डोंगल सेवाएं भी 16 जून शाम 4 बजे से अगले 24 घंटों के लिए निलंबित रहेंगी।

उपद्रव करने वाले करीब एक हजार युवाओं के खिलाफ पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, रोड जाम करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, लूट तथा जानलेवा हमला करने के आरोप में कैंप व शहर थाना में एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। रेवाड़ी में भी युवाओं ने पुलिस पर पथराव किया।  पुलिस ने  लाठीचार्ज कर युवाओं को तितरबितर किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed