फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth washed away in strong current of water  who went to take bath in Muradnagar canal

Ghaziabad: पानी के तेज बहाव में बह गया सन्नी, दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने; फिसलने से हुआ हादसा

Sun, 28 Apr 2024 08:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 28 Apr 2024 08:37 PM IST
सार

गाजियाबाद के मुरादनगर नहर में नहाने गए युवक व किशोरी पानी के तेज बहाव में बह गए। किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, युवक की तलाश जा रही है।
 

विज्ञापन
youth washed away in strong current of water  who went to take bath in Muradnagar canal
नहर में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्तों के साथ मुरादनगर नहर में नहाने गए युवक व किशोरी पानी के तेज बहाव में बह गए। मंदिर के गोताखोरों ने समय रहते किशोरी को किसी तरह बचा लिया, लेकिन युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की नहर में तलाश कर रही है।

विज्ञापन


दिल्ली मयूर विहार फेस तीन निवासी ई-रिक्शा चालक सन्नी (21)अपने दोस्त दीपू, काली, आशीष, सखी व निशा (16) के साथ मुरादनगर में नहर में नहाने गया था। सभी लोग सन्नी की ई-रिक्शा में बैठकर आये थे। रविवार शाम करीब पांच बजे गंगनहा प्राचीन शनि मंदिर गंगा घाट के पास नहाते समय सन्नी व निशा का पैर फिसल गया, दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। खुद को डूबता देख दोनों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर मौजूद युवक व गोताखोरों ने दोनों को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि करीब दो मीटर पीछा करके गोताखोरों ने किशोरी को बचाकर नहर से बाहर निकाला। जबकि सन्नी पानी के तेज बहाव में बह गया। 
विज्ञापन


मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि मंदिर के सेवादार गोातखोर युवक की तलाश में लगे हैं। गंभीर हालत में किशोरी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, किशोरी हालत सामान्य है। बताया जा रहा है कि सन्नी अपने दोस्तों के साथ नहर पर पिकनिक मनाने आया था। नहाने के बाद सभी को होटल में पार्टी के लिए जाना था, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया। निशा दसवीं की छात्रा है। एसीपी ने बताया कि पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर में बहे युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed