Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ABVIMS now responsible for the purchase and maintenance of RML Hospital

Delhi NCR News: आरएमएल अस्पताल की खरीद और रखरखाव अब एबीवीआईएमएस के जिम्मे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
-प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव, एडमिन के दो विभाग बनाए गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एबीवीआईएमएस) और डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब संस्थान से जुड़े सामान और सेवाओं की खरीदारी से लेकर स्टोर और उपकरणों के रखरखाव की जिम्मेदारी एबीवीआईएमएस संभालेगा। इस संबंध में संस्थान की ओर से नया कार्यालय आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, अब डॉक्टरों के हॉस्टल, लाइब्रेरी, कॉलेज भवन, रिसर्च से जुड़े काम, एकेडमिक ब्लॉक, ऑडिटोरियम, प्रशासनिक भवन, गेस्ट हाउस और शिक्षकों से संबंधित सामान व सेवाओं की खरीदारी संस्थान की ओर से की जाएगी। इसके अलावा सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट और विभिन्न विभागों में पढ़ाई से जुड़ी जरूरतों के लिए सामान और सेवाओं की खरीद का काम भी एबीवीआईएमएस करेगा। नई व्यवस्था के तहत प्रशासनिक शाखा को दो हिस्सों में बांटा गया है। इन्हें एडमिन-1 और एडमिन-2 नाम दिया गया है। एडमिन-1 पहले की तरह अपने पुराने कामकाज के साथ शिक्षकों से जुड़े मानव संसाधन के मामलों को देखेगा। वहीं, एडमिन-2 को सामान की खरीदारी, स्टोर और उपकरणों के रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, दोनों शाखाओं के कामकाज की निगरानी सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर करेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि एबीवीआईएमएस के सभी विभाग और शाखाएं सामान या सेवाओं की जरूरत से जुड़ा प्रस्ताव नई बनाई गई एडमिन-2 शाखा को रजिस्ट्रार, एबीवीआईएमएस के नाम से भेजेंगे। साथ ही पुराने आदेश को भी रद्द कर दिया गया है। नई व्यवस्था को लागू करने की मंजूरी एबीवीआईएमएस और आरएमएल अस्पताल के निदेशक ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed