फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth was attacked to take revenge of fight in jail, two arrested

Delhi NCR News: जेल में हुए झगड़े का बदला लेने के लिए हुआ था युवक पर हमला, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
गीता कॉलोनी में युवक को चार गोली मारने का मामला, गैंग सरगना समीर उर्फ सोनू के इशारे पर दिया अंजाब
विज्ञापन

80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और 25 किलोमीटर रूट की पड़ताल करने के बाद पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गीता कॉलोनी में धीरज कुमार (25) नामक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जिले के स्पेशल स्टाफ और गीता कॉलोनी थाने की संयुक्त टीम ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंकज रावत उर्फ चिकना (27) और रोशन (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और चोरी की एक बाइक बरामद की है।
पीड़ित धीरज और दोनों आरोपी एक साथ जेल में बंद थे। वहां धीरज का दोनों से झगड़ा हो गया था। इसके अलावा पंकज और रोशन के गैंग ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। उसमें मुखबिरी हो गई थी। पंकज और रोशन के गैंग लीडर समीर शेख उर्फ सोनू ने इंस्टाग्राम पर दोनों से संपर्क कर धीरज को खत्म करने का आदेश दिया था। इसी वजह से दोनों ने धीरज पर आठ से दस राउंड गोलियां चलाईं। हमले में धीरज को चार गोली लगी थी। उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वह एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि 11 सितंबर को गीता कॉलोनी इलाके में दिन-दहाड़े धीरज पर हमला हुआ था। पुलिस ने भाई नीरज के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान बदमाशों के आने और जाने के रूट को खंगाला गया। इस बीच दिल्ली-यूपी में 25 किलोमीटर एरिया में लगे 80 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। आरोपियों की पहचान होने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी गई। इस बीच एक सूचना के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पंकज के खिलाफ 43 और रोशन के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed