फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth voters increased by more than one lakh in Delhi

Delhi: दिल्ली में एक लाख से अधिक बढ़े युवा मतदाता, पंजीकरण के लिए चलाया गया विशेष अभियान

Sun, 05 May 2024 05:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 05 May 2024 05:22 PM IST
सार

दिल्ली में चलाए गए व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी की मदद से युवा मतदाता की संख्या तेजी से बढ़ी है। 22 जनवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में दिल्ली में पहली बार मतदाताओं की संख्या एक लाख से अधिक बढ़ी है। 

विज्ञापन
Youth voters increased by more than one lakh in Delhi
वोटिंग (प्रतीकात्मक) - फोटो : iStock

विस्तार

दिल्ली में चलाए गए व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (एसवीईईपी) की मदद से युवा मतदाता की संख्या तेजी से बढ़ी है। 22 जनवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में दिल्ली में पहली बार मतदाताओं की संख्या एक लाख से अधिक बढ़ी है। नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक मतदान सूची में पहली बार नामांकित मतदाताओं की संख्या 1,47,074 से बढ़कर करीब 2.43 लाख हो गई है। सीईओ ने उम्मीद जताई है कि पूरक मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम आंकड़ा करीब 2.5 लाख तक बढ़ जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. कृष्णमूर्ति के मुताबिक चुनाव पाठशाला (11,458), चुनावी साक्षरता क्लब (स्कूल-1003 और कॉलेज-119) और मतदाता जागरूकता मंच (192) सहित व्यापक भागीदारी पहल के माध्यम से इस बढ़त देखने को मिली। दिल्ली में स्वीप गतिविधियां बड़े पैमाने पर आयोजित की गई हैं। इसमें विभिन्न जिलों में नुक्कड़ नाटक, ड्राइंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता और मतदाता जागरूकता रैलियां सहित अन्य शामिल हैं। इन गतिविधियों ने न केवल जागरूकता को बढ़ावा दिया है, बल्कि युवा मतदाताओं में जिम्मेदारी और भागीदारी की भावना भी पैदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed