फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth took oath to 'Say Yes to Life, No to Drugs'

Delhi NCR News: ‘से यस टू लाइफ, नो टू ड्रग्स’ की युवाओं ने ली शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
समाज कल्याण मंत्री ने मुंगेशपुर में जूनियर अंडर-20 ईनामी दंगल में खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
विज्ञापन


नई दिल्ली।
दिल्ली के युवाओं ने ‘से यस टू लाइफ, नो टू ड्रग्स की शपथ ली‘। शाहदरा जिले में दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अणुव्रत मैराथन 2026-रन फॉर यूनिटी, से नो टू ड्रग्स अभियान के जरिेये युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह भी कार्यक्रम में शामिल रहे।


मंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेल व शिक्षा की सही दिशा देने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने युवाओं से इससे जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा, ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं। युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके बाद उन्होंने उत्तर-पश्चिम दिल्ली में चांदपुर मोड़ से माजरा डबास मार्ग पर बने श्री बाबा टेकन द्वार के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। सांसद योगेन्द्र चांदोलिया भी इसमें मौजूद रहे। मंत्री ने मुंगेशपुर गांव में आयोजित जूनियर अंडर-20 चौथा विशाल ईनामी दंगल और भंडारा कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने युवा पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, ऊर्जा और सही दिशा देता है। स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में खेलों की बड़ी भूमिका है। मंत्री ने एक होली मिलन समारोह में भी भाग लिया और लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed