फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth stabbed to death in Shastri Park; body found in a pi

Delhi NCR News: शास्त्री पार्क में युवक की चाकू से हत्या, गड्ढे में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में मंगलवार सुबह एक 18-19 वर्षीय युवक की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। राहगीरों ने डीडीए पार्क में करीब 5-6 फीट गहरे गड्ढे में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेजा है।
विज्ञापन

मृतक के शरीर पर चाकू के तीन-चार घाव मिले हैं। पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आशंका जताई जा रही है कि तड़के आरोपियों ने वारदात को अंजाम देकर शव को गड्ढे में फेंका होगा। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान के बाद ही मामले की तह तक पहुंचा जा सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed