{"_id":"64683064c1e947c62b0500fc","slug":"youth-stabbed-to-death-in-madhu-vihar-area-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पार्क में खून से लथपथ पड़ा था लक्की; दो को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पार्क में खून से लथपथ पड़ा था लक्की; दो को पुलिस ने पकड़ा
Sat, 20 May 2023 07:58 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 20 May 2023 07:58 AM IST
सार
पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद दो नाबालिगों को मंडावली से पकड़ा लिया। इनसे हत्या में इस्तेमाल दो चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
मधु विहार इलाके के चंदर विहार में पुरानी रंजिश में एक युवक की पार्क में चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त लक्की के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद दो नाबालिगों को मंडावली से पकड़ा लिया। इनसे हत्या में इस्तेमाल दो चाकू बरामद किए हैं। मृतक लक्की के छोटे भाई अंशु ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह गली में खड़ा था। इसी दौरान इलाके में रहने वाले दो लड़के उसके पास आए। दोनों लक्की के बारे में पूछने लगे। इसके बाद दोनों ने लक्की को फोन कर पार्क में मिलने के लिए बुलाया। लक्की इनसे मिलने चला गया। दोपहर करीब 1.30 बजे परिवार वालों को एक परिचित ने बताया कि लक्की पार्क में खून से लथपथ हालत में पड़ा है।
विज्ञापन
मौके पर आए परिजनों को लक्की मृत मिला। उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की और कुछ देर बाद दोनों आरोपी को मंडावली से पकड़ लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उधार वापस न करने पर सीने में चाकू घोंपा
ज्योति नगर इलाके के कर्दमपुरी में उधार लिए पांच हजार रुपये न लौटाने पर हमलावरों ने युवक मुकर्रम के सीने में चाकू घोंप दिया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घायल युवक के भाई के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे शुरू कर दी है। घायल के बड़े भाई अकरम ने बताया कि बुधवार रात करीब 9.30 बजे वह शोर शराबा सुनकर घर से बाहर आया। उसने देखा कि दो युवक उसके भाई की पिटाई कर रहे हैं। जब तक वह वहां पहुंचा, युवकों ने उसके भाई के सीने में चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो गए। मुकर्रम ने अपने भाई को बताया है कि वह आरोपियों को पैसा वापस कर चुका है, लेकिन दोनों जबरदस्ती उससे पैसे की मांग कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से हमला करने वाले दोनों युवकों की पहचान कर ली है। जल्द ही वह गिरफ्त में होंगे।