फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth stabbed to death in Delhi, blood-soaked body found

Delhi: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, शीश महल पार्क में मिला खून से लथपथ शव, प्राइवेट पार्ट को भी काटा

Wed, 16 Aug 2023 05:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Aug 2023 05:39 PM IST
सार

मृतक की शिनाख्त अनिल कुमार वर्मा (30) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह अनिल का शव शीश महल पार्क में खून से लथपथ पड़ा मिला। सुबह की सैर करने आए लोगों ने शव देखकर पुलिस को खबर दी।

विज्ञापन
Youth stabbed to death in Delhi, blood-soaked body found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में स्वतंत्रता दिवस की रात को एक युवक की चाकू से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अनिल कुमार वर्मा (30) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह अनिल का शव शीश महल पार्क में खून से लथपथ पड़ा मिला। सुबह की सैर करने आए लोगों ने शव देखकर पुलिस को खबर दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा क्राइम टीम व एफएसएल वहां पहुंच गई। मौके से साक्ष्य जुटाए गए। बाद में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अनिल अपने परिवार के साथ हैदरपुर आयुर्वेदिक अस्पताल के पास रहता था। इसके परिवार में पत्नी व अन्य सदस्य हैं। वर्ष 2020 में ही अनिल की शादी हुई थी। पहले वह प्राइवेट नौकरी करता था। अभी पिछले कुछ दिनों से वह बेरोजगार था। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर वह दिनभर घर में ही मौजूद था।रात करीब 9.00 बजे वह खाना खाकर टहलने जाने की बात कर घर से निकाला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस दौरान बुधवार सुबह शीश महल पार्क में लोग घूमने पहुंचे तो उन्होंने एक युवक का शव पड़ा देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। जेब से मिले कागजात के आधार पर मृतक की पहचान हुई। अनिल के चेहरे, छाती, हाथ के अलावा उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से हमला किया गया था। हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर सभी दृष्टिकोणों से मामले की छानबीन कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed