फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth stabbed to death in a fight at Netaji Subhash Place in Delhi

कंधा छूने पर गई जान: कैफे के बाहर युवक की चाकू घोंपकर हत्या, दो गिरफ्तार; शॉप की आड़ में होता था ऐसा काम

Mon, 21 Aug 2023 08:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 21 Aug 2023 08:56 PM IST
सार

कहासुनी के दौरान आरोपियों ने विनय की जांघ में चाकू मार दिए। अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपी आशीष उर्फ शिब्बू और आफताब को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Youth stabbed to death in a fight at Netaji Subhash Place in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में एक कैफे में हुए झगड़े के बाद युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त विनय कुमार (25) के रूप में हुई है। दरअसल विनय के चचेरे भाई निशांत का कंधा एक युवक से टच हो गया था। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया।

विज्ञापन

निशांत ने फोन कर विनय को बीच-बचाव के लिए बुला लिया। कहासुनी के दौरान आरोपियों ने विनय की जांघ में चाकू मार दिए। अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपी आशीष उर्फ शिब्बू और आफताब को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा दो अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि कैफे की आड़ में वहां पर शराब परोसने के अलावा हुक्का बार व दूसरे अनैतिक कार्य चल रहे थे। पुलिस ने कैफे को सील कर नगर निगम को सूचना दे दी है। कैफे के मालिक व स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कैफे में अवैध गतिविधियों के लिए इसको भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने कैफे के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में लिया है। उसके आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद विनय का शव परिवार के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, विनय परिवार के साथ खामपुर, अलीपुर मेंं रहता था। इसके परिवार में पिता धर्मवीर, मां, एक भाई व बहन है। विनय एक डॉक्टर की कार चलाता था। इससे पूर्व इसके पता पिछले कई सालों से डॉक्टर की कार चलाते थे, लेकिन हादसे का शिकार होने के बाद विनय ने पिता के बदले नौकरी शुरू कर दी थी।

रविवार देर रात को उसके चचेरे भाई निशांत का उसके पास कॉल आया और उसने नेताजी सुभाष प्लेस के डेंस-डॉन कैफे आने के कहा। विनय भाई के कहने पर वहां पहुंच गया। वहां पहुंचकर पता चला कि निशांत अपने दोस्त गौरव के साथ कैफे में आया था। निशांत का कंधा अंदर विजय नामक युवक से टकरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed