फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth stabbed to death after altercation in Delhi s Welcome

दिल्ली में आपसी रंजिश में हत्या: कहासुनी के बाद चाकू मारकर युवक की जान ली, पेट और कमर में मारी चाकू

Sun, 04 Aug 2024 10:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 04 Aug 2024 10:05 PM IST
सार

हमलावर कौन थे और किस बात पर चाकू मारा इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Youth stabbed to death after altercation in Delhi s Welcome
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के वेलकम में शनिवार रात को मामूली कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने मोहम्मद कासिम (24) के पेट व कमर में चाकू घोंप दिया। पुलिस कासिम को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वेलकम थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कासिम परिवार के साथ शैतान चौक, जनता कॉलोनी, वेलकम में रहता था। परिवार में भाई सलमान, मोहसिन और दानिश के अलावा दो बहनें हैं। पिता मोहम्मद रहीस की छह साल पहले और मां सायरा की चार साल पहले मौत हो चुकी है। कासिम छोटा-मोटा काम करता था। रात को कासिम विनोद पहलवान वाली गली के चौक पर खड़ा था। इस बीच कुछ अज्ञात लड़कों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान लड़कों ने चाकू से हमला कर दिया। पेट और कमर में तीन चाकू मारने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस कासिम को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले गई। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हमलावर कौन थे और किस बात पर चाकू मारा इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed