{"_id":"6ae64f4ac19e3f44620fa57d","slug":"opd-slip-rules-at-gtb-hospital-to-change-starting-today-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जीटीबी अस्पताल में आज से बदलेंगे ओपीडी पर्ची के नियम, आधार कार्ड और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जीटीबी अस्पताल में आज से बदलेंगे ओपीडी पर्ची के नियम, आधार कार्ड और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर अनिवार्य
Sun, 01 Nov 2026 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:58 AM IST
सार
नई व्यवस्था के तहत मरीजों को काउंटर नंबर 3, 4, 6 और 7 पर टोकन के साथ-साथ बिना टोकन के भी पर्ची बनवाने की सुविधा मिलेगी। वहीं, अन्य सभी काउंटरों पर ओपीडी पर्ची केवल टोकन नंबर के आधार पर ही बनाई जाएगी।
विज्ञापन
gtb hospital
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में एक नवंबर से ओपीडी पर्ची बनवाने की व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत मरीजों को काउंटर नंबर 3, 4, 6 और 7 पर टोकन के साथ-साथ बिना टोकन के भी पर्ची बनवाने की सुविधा मिलेगी। वहीं, अन्य सभी काउंटरों पर ओपीडी पर्ची केवल टोकन नंबर के आधार पर ही बनाई जाएगी। ऐसे में मरीजों को परेशानी से बचने के लिए समय पर टोकन लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए आधार कार्ड और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के दौरान आधार सत्यापन किया जाएगा और संबंधित मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
दावा : बदलाव से मरीजों का समय बचेगा
प्रशासन का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य पर्ची काउंटरों पर भीड़ कम करना, मरीजों का समय बचाना और पंजीकरण प्रक्रिया को डिजिटल एवं पारदर्शी बनाना है। इससे पर्ची बनाने की प्रक्रिया में अनियमितताओं पर रोक लगाने और मरीजों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
अस्पताल जाने से पहले चेक कर लें...
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे एक नवंबर से अस्पताल आते समय आधार कार्ड और मोबाइल फोन साथ लाएं। नए नियमों का पालन करें, ताकि पंजीकरण के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो। अस्पताल के लिए निकलने से पहले आधार कार्ड और उससे जुड़े मोबाइल फोन को लेना न भूलें।