{"_id":"6ab2a65794cd15f64d091628","slug":"youth-stabbed-over-old-dispute-injured-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1180-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पुराने विवाद में युवक को मारा चाकू, घायल\n\n\n\nआरोपी जुबैर की तलाश जारी, सीसीटीवी से पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पुराने विवाद में युवक को मारा चाकू, घायल आरोपी जुबैर की तलाश जारी, सीसीटीवी से पड़ताल
विज्ञापन
-बाइक रिपेयरिंग के पैसों को लेकर एक युवक से चल रहा था विवाद, पहले हुआ था समझौता
आरोपी जुबैर की तलाश जारी, सीसीटीवी से पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। नंद नगरी इलाके में पुराने झगड़े और रंजिश के कारण 20 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल मोहम्मद कैफ को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयान के आधार पर नंद नगरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी जुबैर की तलाश कर रही है और सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मोहम्मद कैफ अपने परिवार के साथ सुंदर नगरी इलाके में रहते हैं। फिलहाल वह छात्र है। कैफ का आरोप है कि जुबैर उनके घर के पास ही रहता है। कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। उस समय कैफ के एक जानकार ने जुबैर की बाइक में तोड़फोड़ कर दी थी। बाद में दोनों के बीच आपसी समझौता हो गया।
समझौते के कुछ दिनों बाद जुबैर ने कैफ से बाइक की मरम्मत के पैसे मांगे। कैफ ने समझौते का हवाला देते हुए पैसे देने से मना कर दिया। आरोप है कि 18 सितंबर को कैफ अपने दोस्त युनूस के साथ नमाज पढ़ने गया था। वापस लौटते समय एफ ब्लॉक, रामलीला ग्राउंड के पास जुबैर ने कैफ को रोक लिया और बाइक मरम्मत के पैसे मांगने लगा।
विज्ञापन
जब कैफ ने पैसे देने से इनकार किया तो जुबैर ने चाकू निकाला और कैफ के जांघ और हाथ पर वार कर दिया। कैफ किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा। बाद में परिजनों ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन कैफ के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की।