फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth slit throat of girl for opposinng relation with her mother in delhi

Delhi: मां से नजदीकी कम करने के लिए कहा तो किशोरी की गला रेतकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को दबोचा

Thu, 25 Aug 2022 07:49 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 25 Aug 2022 07:49 AM IST
सार

आरोपी हरीश किशोरी की मां के साथ बहादुरगढ़ स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। अच्छे व्यवहार की वजह से एक साल पहले किशोरी की मां उसे अपने घर ले आई थी। उनमें नजदीकियां बढ़ गईं, जिसका किशोरी विरोध कर रही थी।

विज्ञापन
youth slit throat of girl for opposinng relation with her mother in delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में युवक ने किशोरी (17) की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाहर बुरी तरह घायल किशोरी जैसे ही घर से बाहर गली में निकली वहां अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके से भाग रहे आरोपी को दबोच कर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरीश (18) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी की किशोरी की मां से नजदीकियां थीं। किशोरी लंबे समय से इसका विरोध कर रही थी। इसी वजह से हरीश ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी हरीश किशोरी की मां के साथ बहादुरगढ़ स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। हरीश के परिवार में कोई नहीं है। किशोरी के परिवार में पिता, मां और एक छोटा भाई है। अच्छे व्यवहार की वजह से एक साल पहले किशोरी की मां उसे अपने घर ले आई थी। हरीश इनके घर पर ही रह रहा था। किशोरी अपने परिवार के साथ टिकरी बॉर्डर एरिया में रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर अकेले थे हरीश और किशोरी

कुछ दिनों पहले किशोरी के माता-पिता गांव गए हुए थे। घर पर किशोरी और उसका छोटा भाई ही था। बुधवार दोपहर को किशोरी का भाई स्कूल चला गया था। घर पर हरीश और किशोरी अकेले थे। दोपहर करीब 1.00 बजे आरोपी हरीश ने चाकू से किशोरी का गला रेत दिया। वह जख्मी हालत में ही घर से बाहर निकली। उसके गले से खून का फव्वारा निकल रहा था। वह बोल नहीं पा रही थी। किशोरी वहीं गली में गिर गई। आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था। लोगों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को मामले की सूचना दी।



मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी हालत में किशोरी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम पहुंची। वहां से साक्ष्य जुटाए। पुलिस हरीश से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed