Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth shot dead, three minors arrested

Delhi NCR News: युवक की गोली मारकर हत्या, तीन नाबालिग धरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रणहौला इलाके में बुधवार रात 18 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त सैनिक एन्क्लेव, मोहन गार्डन निवासी नितिन (18) के रूप में हुई है। वह फर्नीचर की फैक्टरी में काम करता था। पुलिस ने हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर वारदात में शामिल तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे रणहौला थाना पुलिस को जीडी लांसर पब्लिक स्कूल के पास एक युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, तब तक परिवार वाले युवक को पास के अस्पताल में ले जा चुके थे। अस्पताल में पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। उसके शरीर पर तीन गोली के घाव थे। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कर जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि घटना के समय नितिन स्कूल के सामने बैठा हुआ था, इसी दौरान वहां तीन युवक पहुंचे। इस दौरान एक नाबालिग ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
विज्ञापन

पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से कई साक्ष्य हासिल किए। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें वारदात को अंजाम देते आरोपी कैद हुए थे। मुखबिरों के जरिये पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर बृहस्पतिवार को तीन आरोपियों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली। पुलिस आरोपियों से हमला करने का कारणों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed