फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth shot dead in laxmi nagar sameer and izhar in police custody

अनबन के बाद फायरिंग: लक्ष्मी नगर में गोली मारकर युवक की हत्या, पुलिस हिरासत में समीर और इजहार

Tue, 26 Jul 2022 01:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Jul 2022 01:54 AM IST
सार

शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि अनस की अपने दोस्तों से किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसी बात पर उसके दोस्तों ने उसे गोली मार दी। पुलिस इजहार और समीर से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
youth shot dead in laxmi nagar sameer and izhar in police custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में सोमवार सुबह एक युवक की उसके ही दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अनस (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अनस के ही दो दोस्त समीर और इजहार को हिरासत में ले लिया है। वारदात के समय वह रमेश पार्क में रहने वाले अपने दोस्त इजहार के फ्लैट पर मौजूद था। इसी दौरान उसके पेट में गोली मार दी।

विज्ञापन


शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि अनस की अपने दोस्तों से किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसी बात पर उसके दोस्तों ने उसे गोली मार दी। पुलिस इजहार और समीर से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अनस परिवार के साथ गली नंबर-6, रमेश पार्क में रहता था। इसके परिवार में पिता मोहम्मद असलम, मां रूबीना, 17 और सात साल की दो छोटी बहनें हैं। अनस की मधु विहार इलाके में फोटो फ्रेम की दुकान है। रविवार सुबह वह घर से दुकान जाने की बात कर निकला था। शाम के समय अनस ने परिजनों को फोन कर बताया कि रात को वह अपने दोस्तों के साथ ही रमेश पार्क में रुकेगा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात तक वह अपने दोस्तों के साथ घूमता रहा। सोमवार तड़के करीब 5.00 बजे वह अपने दोस्त समीर के साथ रमेश पार्क इजहार के फ्लैट पर पहुंचा। कुछ ही देर बाद अनस के पेट में किसी ने गोली मार दी। अनस खून से लथपथ बाहर निकला और बाइक पर सवार होने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन वह बाइक पर ही अचेत हो गया। समीर और इजहार ही उसे ऑटो में डालकर हेडगेवार अस्पताल पहुंचे, जहां चंद ही मिनटों बाद उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद समीर अस्पताल से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में समीर और इजहार को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर झगड़े की वजह का पता लगा रही है। यह भी पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि गोली किसने मारी। इसके अलावा हथियार बरामद करने के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

वजीराबाद में बोरे में मिली युवक की लाश...

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में सोमवार सुबह बोरे में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने बोरे में शव देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा क्राइम टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को मोर्चरी सुरक्षित रखवा दिया गया है। आसपास के थानों में पता कर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव बुराड़ी पुश्ता रोड से बरामद हुआ। ऐसा लगता है कि किसी ने रात को शव को ठिकाने लगाया। बोरे से मृतक के पैर बाहर निकले हुए थे। उसे देखकर लोगों को बोरे में शव होने का पता चला। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed