नेकर पहन थाने पहुंचे युवकों का पुलिस ने किया बुरा हाल, अब होगी मामले की जांच
‘थाना है यह, जुरासिक पार्क नहीं’
-नेकर पहनकर पहुंचे युवकों को कोतवाल ने लगाई फटकार
-कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गए थे युवक
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेकर पहनकर कार चोरी की शिकायत दर्ज कराने सेक्टर-24 थाने जाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। रविवार को जैसे ही युवक थाना प्रभारी के पास शिकायत करने पहुंचे। थाना प्रभारी उखड़ गए। उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि यह थाना है कोई जुरासिक पार्क नहीं। जहां आप लोग घूमने आएं हैं।
दरअसल, सेक्टर -22 निवासी अमित कुमार और अनुज की सेंट्र्रो कार घर के सामने से चोरी चली गई। जब वह सुबह करीब 10 बजे सोकर उठे तो कार गायब थी। वह टी-शर्ट और नेकर में ही शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गए।
शिकायत दर्ज कराने के दौरान ही थाने में कोतवाल आ गए। दोनों युवकों को नेकर में देख कोतवाल आग बबूला हो गए। उन्होंने दोनों युवकों को जमकर लताड़ लगाई और कहा कि यह थाना है कोई जुरासिक पार्क नहीं। जहां चाहा, जिस ड्रेस में चले आएं।
ड्रेस पर कमेंट से वरिष्ठ अधिकारी नाराज
थाना प्रभारी की फटकार के बाद पीड़ित युवक भयभीत हो गए और रिपोर्ट लिखाए बगैर ही जाने लगे। बाद में कोतवाल ने उन्हें शिकायत दर्ज कराने की बात कही। हालांकि चेतावनी भी दी कि भविष्य में कभी भी नेकर में थाने में दिखाई न दें। अगर ऐसा हुआ तो बख्शा नहीं जाएगा।
पीड़ित युवकों ने बताया कि उनकी सेंट्रो कार चोरी चली गई तो वह सब कुछ भूल गए और नेकर में ही भागे-भागे थाने पहुंच गए। मगर पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और फटकार लगाना शुरू कर दिया।
उधर, वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पुलिस का काम है पीड़ित को न्याय दिलाना वह क्या पहनकर आए थे और क्या नहीं इससे उनका लेना-देना नहीं है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।