फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth protests against delhi minister somnath bharti

सोमनाथ भारती के विरोध में सड़कों पर युवा

Mon, 20 Jan 2014 12:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 20 Jan 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
youth protests against delhi minister somnath bharti

खिड़की एक्सटेंशन में नाइजीरियाई और युगांडा की महिलाओं से बदसलूकी के मामले को लेकर कई छात्र और महिला संगठनों ने रविवार को जंतर-मंतर पर धरना दिया। इस दौरान यहां एकत्र हुए लोगों ने दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने नाइजीरियाइयों को भारतीय नागरिकों से अलग बताया था।

विज्ञापन


जेएनयूएसयू और आइसा के छात्रों ने कहा कि कुछ लोगों के कहने पर मंत्री और उनके लोगों ने रात में महिलाओं को पकड़ा और उनसे बदसलूकी की। भारती के इस कदम को गैर-जिम्मेदराना और अवैध बताते हुए छात्रों ने उपराज्यपाल से इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


एआईपीडब्ल्यूए की सचिव कविता कृष्णन ने कहा कि भारती ने सभी अफ्रीकन महिलाओं को वेश्यावृत्ति और ड्रग की आपूर्ति करने वाला कहा है, जबकि इसका कोई सबूत अब तक सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि निर्दोष महिलाओं से बदसलूकी की गई। ऐसे में सोमनाथ भारती को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ उचित कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ट्रांस यमुना सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने सुख विहार स्थित तिकोना पार्क के सामने प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण दीक्षित की अगुवाई में लोगों ने भारती का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि आप सरकार के मंत्री के इस रवैये से विदेशों में देश की छवि खराब हुई है। इससे स्पष्ट होता है कि आप के नेताओं को कामकाज का कोई अनुभव नहीं है।

दीक्षित ने कहा कि आप के नेताओं के व्यवहार में परिवर्तन नहीं आने की स्थिति में दिल्ली विनाश की ओर अग्रसर हो जाएगी। इसके अलावा जितार नगर में भी लोगों ने कई किलोमीटर तक नारे लगाते हुए सोमनाथ भारती के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सोमनाथ के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

महिला कांग्रेस का प्रदर्शन आज
महिला कांग्रेस ने पुलिस मुख्यालय के सामने सोमवार को कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए महिलाओं का आह्वान किया गया है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर में एक बैठक हुई।

कांग्रेस के नेता मुकेश शर्मा बताया कि बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर मांग की गई कि सोमनाथ भारती को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं अरविंदर सिंह ने कहा कि सोमनाथ भारती ने न केवल कानून को हाथ में लिया है, बल्कि महिलाओं को सार्वजनिक तौर पर अपमानित किया है।


मंत्री और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विदेशी महिलाओं के साथ जिस तरह का व्यवहार किया है, इसकी इजाजत सभ्य समाज नहीं देता। वहीं प्रदेश भाजपा ने भी कानून मंत्री से इस्तीफा मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed