{"_id":"6ad6349cefeb39bd7e098ae2","slug":"youth-organizations-protest-against-the-cec-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-159961-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीईसी के खिलाफ युवा संगठनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीईसी के खिलाफ युवा संगठनों का प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सोमवार को युवा संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस ने उनका पुतला जलाकर इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान संगठन ने ‘वोट चोरी की रासलीला’ नाम से नाटकीय प्रस्तुति भी दी।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट का सम्मान और नागरिकों के जनादेश की रक्षा जरूरी है। उन्होंने चुनावी पारदर्शिता पर सवाल उठने पर निर्वाचन आयोग से स्पष्ट जवाब देने की मांग की। वहीं, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (एआईवाईएफ) ने भी दशहरे की पूर्व संध्या पर पुतला जलाने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक दिया।