फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth murder on protest against abuses in delhi

गाली देने का विरोध करने पर युवक की हत्या, उसी दिन तिहाड़ से आया था आरोपी

Tue, 16 Jul 2019 07:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 16 Jul 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
Youth murder on protest against abuses in delhi
चाकू से हत्या

सागरपुर इलाके में गाली देने का विरोध करने पर घोषित बदमाश जोगेंद्र उर्फ जोगा ने सैलून पर काम करने वाले शाहरुख (24) की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह उसे अपने घर में बंद कर फरार हो गया। जांच में पता चला कि जोगेंद्र वारदात वाले दिन ही तिहाड़ जेल से बाहर आया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सपरिवार सागरपुर इलाके में रहने वाला शाहरुख एक सैलून में नौकरी करता था। इसके पास ही जोगेंद्र का घर है। शनिवार रात काम खत्म करने के बाद शाहरुख घर जा रहा था तो जोगेंद्र ने रोक लिया। 
विज्ञापन


बातचीत के दौरान जोगेंद्र ने शाहरुख को गाली दी तो उसने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। जोगेंद्र ने शाहरुख की पिटाई की और उसे खींचकर अपने घर में ले गया। वहां उसने शाहरुख को चाकू मार दिया और उसे घर में बंद कर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घायल शाहरुख ने अपनी पत्नी को फोन कर जोगेंद्र से झगड़ा होने की बात कही। उसने पत्नी को सैलून के पास आने के लिए कहा। वह पहुंची और काफी तलाश के बाद भी कुछ पता न चला तो पुलिस को फोन किया। 


पुलिस जोगेंद्र के घर पहुंची तो कमरे से खून निकलते देखा। पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर घुसी तो शाहरुख लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस उसे पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed