फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth makes Obscene pictures viral failing in love

एकतरफा प्यार में नाकाम रहने पर युवक ने अश्लील फोटो किया वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 29 Apr 2019 04:20 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नोएडा Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 29 Apr 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
Youth makes Obscene pictures viral failing in love
सांकेतिक तस्वीर

नोएडा के सेक्टर-37 की हरिजन कालोनी में एक महिला को युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। युवक ने महिला को पाने के लिए उसकी अश्लील फोटो बना कर उसके पति को भेज दी। इससे नाराज पति महिला को छोड़कर चला गया। 

विज्ञापन

अब आरोपी महिला पर साथ रहने का दबाव बना रहा है। मना करने आरोपी ने उसकी दो बहनों की भी अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन


बिहार के समस्तीपुर निवासी युवती की शादी एक साल पहले ही गांव के युवक से हुई थी। दोनों का परिवार नोएडा आकर रहने लगा। युवती पति के साथ सेक्टर-37 की हरिजन कालोनी में रह रही है। आरोप है कि पड़ोस में सूरज नाम का युवक किराए पर रहने आया था। कुछ दिनों में उसका घर पर आना-जाना शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान युवक उससे एक तरफा प्रेम करने लगा। युवती को पाने के प्रयास में युवक ने चोरी से महिला के अश्लील फोटो तैयार कर और पति को भेज दिए। फोटो देखकर पति नाराज होकर चला गया।


महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर साथ रहने का दबाव बनाया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो आरोपी ने उसकी और दो सगी बहनों की भी अश्लील फोटो तैयार करके सोशल मीडिया पर डाल दी है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed