{"_id":"69c80266b2edcf74dc052a34","slug":"youth-made-aware-in-the-campaign-say-no-to-drugs-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-129913-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नशे को ना कहें अभियान में युवाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नशे को ना कहें अभियान में युवाओं को किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के एस. कोएड वी स्कूल में नशे को ना कहें विषय पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, दिल्ली पुलिस और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
मुख्य अतिथि जिला मजिस्ट्रेट हरि कल्लिकट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की मजबूती युवाओं के चरित्र में है और नशामुक्त समाज के लिए उनकी सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। कार्यक्रम में एसडीएम इति अग्रवाल, शिक्षा निदेशक डॉ. हर्ष आर्य और एसीपी विजय सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान आयोजित पोस्टर मेकिंग, स्लोगन और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। दिल्ली पुलिस के तकनीकी सत्र में छात्रों को नशे की तस्करी के कानूनी परिणामों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।