फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth killed after being hit by an unidentified vehicle on the Delhi-Dehradun Expressway.

Delhi NCR News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारी, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
-पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में सड़क पार करने के दौरान मंगलवार देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
-पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान के कर रही प्रयास
मृतक की पहचान के भी प्रयास, पहचान होने के बाद होगा शव का पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात सड़क पार करते समय लक्ष्मी नगर इलाके में एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जख्मी हालत में युवक को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया। जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। करीब 30 साल के युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे लक्ष्मी नगर थाना पुलिस को खबर मिली कि शकरपुर चुंगी के पास देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया है। फौरन पुलिस के अलावा कैट्स एंबुलेंस मौके पर पहुंची। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लाेगाें ने कहा कि बिना फुटओवर ब्रिज के सड़क पार करना बेहद जोखिम भरा साबित हो रहा है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा कि मृतक बेघर हो। मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन चालक की भी पहचान कर उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed