{"_id":"6a610d2c747b995723024917","slug":"youth-injured-in-bike-collision-case-registered-against-accused-rider-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113864-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बाइक की टक्कर से युवक घायल, आरोपी चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बाइक की टक्कर से युवक घायल, आरोपी चालक पर केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना।
इंदाना गांव के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुन्हाना शहर थाना प्रभारी कुंदन ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी बाइक चालन्पर केस कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नावली निवासी तारिफ ने बताया कि 16 जुलाई को वह अपने भाई शाद के साथ बाइक पर शाद की ससुराल गांव बिछोर जा रहे थे। शाम करीब तीन बजे जब वे गांव इंदाना के पास पहुंचे तो एक अन्य बाइक चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शाद के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक अपनी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। घायल को पहले सीएचसी पुन्हाना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मंडीखेड़ा और बाद में अलवर रेफर कर दिया गया। घायल का उपचार अभी जारी है।