फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth focusing on love life instead of career these days.

करियर नहीं, लव लाइफ में उलझे हैं युवा

Thu, 30 Oct 2014 06:53 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव/अमर उजाला, फरीदाबाद
दीपाली श्रीवास्तव/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 30 Oct 2014 06:53 PM IST
विज्ञापन
Youth focusing on love life instead of career these days.

'कुछ इश्क किया कुछ काम किया, काम इश्क के आड़े आता रहा और इश्क से काम उलझता रहा। फिर आखिर तंग आकर हमने दोनों को अधूरा छोड़ दिया।’ फैज अहमद फैज की लिखी ये लाइनें औद्योगिक शहर (फरीदाबाद) के युवाओं पर सटीक बैठती हैं।

विज्ञापन


यहां के युवा लव लाइफ के फेर में उलझ गए हैं। नतीजा करियर भी दांव पर लगा है। शहर के ज्योतिष प्वाइंट और मनोचिकित्सकों का रुख करने वाले युवाओं के प्रश्न और समस्याएं कुछ यही जाहिर करते हैं।
विज्ञापन


दरअसल उनके पास रोजाना आने वाले ज्यादातर युवाओं के सवाल उनकी लव लाइफ से जुड़े होते हैं। पढ़ाई और कॅरियर की चिंता बहुत बाद की बात है।

ज्योतिषियों की मानें तो रिलेशनशिप को लेकर युवा जूझता हुआ नजर आता है। एस्ट्रोलॉजर पंकज जोशी ने बताया कि युवाओं की उम्र 17 से 23 वर्ष के बीच में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका सबसे पहला प्रश्न ही प्रेम प्रसंग से जुड़ा होता है। साथी की सच्चाई और फिर शादी जैसे प्रश्न भी आम हैं। एक दिन में उनके पास 15 से 20 युवा अपना भविष्य जानने के लिए आ जाते हैं।

एस्ट्रोलॉजर अशोक सनोरिया ने बताया कि आज का युवा अपनी लव लाइफ को लेकर ज्यादा चिंतित रहता है। सवाल हमेशा अफेयर से ही जुड़े होते हैं। करियर और पढ़ाई के बारे में पूछने वाले युवाओं की संख्या ना के बराबर है।


ये हैं युवाओं के टॉप 5 सवाल
अफेयर होगा या नहीं?
कितने अफेयर होंगे?
रिलेशनशिप कितनी सफल होगी?
अपने साथी पर विश्वास करें या नहीं?
लव मैरिज होगी या अरेंज?

हर उपाय करने को हैं राजी
ज्योतिषियों की मानें तो युवा हर उपाय करने को राजी है। मंत्रोच्चारण, शिवालय में झाडू़ओं को भोर में रखने, गाय को गुड़-चना खिलाने, संध्या से पहले अलग-अलग शिवलिंग पर नारियल चढ़ाने जैसे उपाय करने से भी युवा पीछे नहीं हटते। उन्हें उनकी सफल लव लाइफ के लिए सुझाए जाने वाले सभी उपायों को करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed