फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth excited to join Amar Ujala Tal Last date of application Rhythm-Battle of the Bands

ताल-बैटल ऑफ बैंड्स: अमर उजाला ताल में शामिल होने के लिए युवा उत्साहित, ऐसे कर सकेंगे आवेदन; जानें अंतिम तिथि

Sun, 18 Feb 2024 08:09 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 18 Feb 2024 08:09 AM IST
सार

अमर उजाला की ओर से ताल-बैटल ऑफ बैंड्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।  
 

विज्ञापन
Youth excited to join Amar Ujala Tal Last date of application Rhythm-Battle of the Bands
ताल-बैटल ऑफ बैंड्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ओर से आयोजित ताल-बैटल ऑफ बैंड्स में शामिल होने के लिए युवाओं के आवेदन मिलने शुरू हो गए हैं। उनका उत्साह इसी से देखने को मिलता है कि बड़ी संख्या में आवेदन दो दिन के अंदर अमर उजाला को ऑनलाइन मिले हैं।

विज्ञापन


नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली के यूनीवर्सिटी-कॉलेज में लगाए गए पोस्टर्स पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर आवेदन किए जा रहे हैं। आवेदन के लिए युवा अपने दोस्तों को भी प्रेरित कर रहे हैं। नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी के डेस्प म्यूजिक बैंड के जयसूर्या का कहना है कि उनका म्यूजिक बैंड भी आवेदन कर रहा है। इसके लिए वह अपने साथियों से बात कर तय कर रहे हैं कि कौनसी प्रस्तुति का वीडियो एंट्री के लिए भेजा जाए। 
विज्ञापन


दूसरे म्यूजिक बैंड को भी यह समझना चाहिए कि संगीत के शौकीन युवाओं के लिए यह बेहतरीन मौका है। ग्रेनो के जीएल बजाज कॉलेज के म्यूजिक बैंड के अखलाक का कहना है कि नए हुनरबाजों के लिए यह अच्छा मौका है। यह सराहनीय पहल है। हम भी अमर उजाला की ओर से दिए गए मौके को भुनाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हो सकते हैं शामिल
अमर उजाला ताल बैटल ऑफ बैंड्स में शामिल होने के लिए अपने कॉलेज, यूनीवर्सिटी के नोटिस बोर्ड पर लगे पोस्टर या खबर के साथ मौजूद क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करना होगा। क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद एंट्री भेजने का लिंक खुल जाएगा। यहां अपने म्यूजिक बैंड के बारे में जानकारी देते हुए अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का अधिकतम तीन मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा। 25 फरवरी तक मिले ऐसे वीडियो और एंट्री की तीन सदस्यीय जूरी के सामने विशेष स्क्रीनिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed