{"_id":"6a4146b53262cc71bb0f8495","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-tractor-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-143192-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में हुआ हादसा, दोस्तों के साथ उसी ट्रैक्टर से लोनी से दिल्ली आया था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से कृष पांचाल (20) की मौत हो गई। हादसे के समय कृष अपने दोस्तों के साथ लोनी से दिल्ली आया था। संतुलन बिगड़ने की वजह से वह ट्रैक्टर से नीचे गिरा और उसकी चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। ज्योति नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
कृष अपने परिवार के साथ गुलाब वाटिका, जवाहर नगर, लोनी, गाजियाबाद में रहता था। उसके पिता बेहटा-हाजीपुर के विधायक योगेश धामा के कार चालक हैं। कृष दोस्त के साथ ट्रैक्टर पर ही काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह के समय वह ट्रैक्टर से किसी काम से दिल्ली आ रहा था। इस बीच लोनी गोल चक्कर के पास हादसे का शिकार हो गया।