फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth Congress marches in protest against the lathi-charge on students; demands Amit Shah's resignation.

Delhi NCR News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस का मार्च, अमित शाह के इस्तीफे की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
-केरल हाउस से जंतर-मंतर तक यूथ कांग्रेस का मार्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
भारतीय युवा कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को जंतर मंतर पर 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। केरल हाउस से जंतर-मंतर तक राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अमित शाह इस्तीफा दो और अमित शाह मस्ट गो जैसे नारे लगाए। यूथ कांग्रेस का आरोप है कि छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और इस मामले में गृह मंत्री को जवाब देना चाहिए।

युवा कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की : प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने कहा कि नीट पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर पैलेट गन से गोलियां चलाई गईं, जिससे कई छात्र घायल हुए और उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार में भी छात्रों पर एके-47 से गोलियां चलाई गईं और इसकी तस्वीरें सार्वजनिक रूप से सामने आई हैं।
विज्ञापन


रायसीना रोड पर की गई सुरक्षा व्यवस्था कड़ी : प्रदर्शन के लिए सुबह करीब 11 बजे से ही रायसीना रोड स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। दिल्ली-एनसीआर के अलावा असम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राजधानी पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए रायसीना रोड और जंतर मंतर क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article