फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth congress kisan rally at jantar mantar

दूसरा 'गजेंद्र' चढ़ा पेड़ पर, जंतर मंतर पर हड़कंप

Mon, 27 Apr 2015 03:57 PM IST
Updated Mon, 27 Apr 2015 03:57 PM IST
विज्ञापन
youth congress kisan rally at jantar mantar

दिल्ली में सोमवार को जंतर-मंतर पर हजारों लोगों की भीड़ के सामने किसान गजेंद्र की फांसी लगाने जैसी घटना फिर से होते-होते रह गई।

विज्ञापन


असल में दिल्ली के जंतर-मंतर पर यूथ कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ एक रैली और विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था।

प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़ गया। इस दौरान जैसे ही लोगों ने उसे देखा वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। किसी ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

इससे पहले कि कोई दुर्घटना होती दिल्ली पुलिस के जवान तुरंत ही उस पेड़ के नीचे पहुंच गए और उस शख्स को ही पेड़ से उतरने के लिए मजबूर कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने तुरंत दिखाई तत्परता

youth congress kisan rally at jantar mantar

बता दें कि बीते शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में संसद मार्च का आयोजन इसी जंतर मंतर पर किया था। जहां राजस्‍थान के दौसा से आए एक किसान गजेंद्र ने पेड़ पर चढ़ कर आत्महत्या कर ली थी।

जंतर मंतर पर हजारों लोगों और दिल्ली के मुख्यमंत्री व पुलिस वालों की मौजूदगी में आत्महत्या की इस घटना ले पूरे देश में खलबली मचा दी थी। फिलहाल इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।

इस घटना के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बाद में एक इंटरव्यू में यह स्वीकार भी किया कि गजेंद्र को न बचा पाना और घटना के बाद भी रैली को जारी रखना उनकी गलती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed