फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth commits suicide by jumping in front of metro train at Kailash Colony Metro Station

Delhi: युवक ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, कैलाश कॉलोनी स्टेशन की घटना

Sat, 08 Jul 2023 06:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 08 Jul 2023 06:21 PM IST
सार

दिल्ली के कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन पर एक 25 वर्षीय युवक ने शनिवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान अजय अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है, जो ईस्ट ऑफ कैलाश का रहना वाला था।

विज्ञापन
Youth commits suicide by jumping in front of metro train at Kailash Colony Metro Station
delhi metro - फोटो : istock

विस्तार

कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन पर शनिवार सुबह एक वकील ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पता चला कि वह डिप्रेशन में थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त अजय अर्जुन शर्मा (25) के रूप में हुई है। वह शादीशुदा थे और परिवार के साथ ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में रहते थे। वह उच्च न्यायालय में वकील थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन पर एक युवक के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ कर्मी और मेट्रो कर्मी घायल युवक को ट्रैक से निकालकर पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन


स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने पर पता चला कि वह प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन के आने के बाद उन्होंने उसके सामने छलांग लगा दी। जब तक ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई वह ट्रेन के चपेट में आकर घायल हो गए। पुलिस ने उनके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई। उनकी पत्नी भी वकील है। फिलहाल वह दिल्ली से बाहर गई हुई हैं। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि वह डिप्रेशन में थे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि रविवार को पत्नी के दिल्ली आने के बाद उनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed