{"_id":"66268d25bf7b93e20f093c73","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-in-delhi-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर का रिश्तेदार आता था घर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजन बोले- चरित्रहीन है पत्नी, रोज होता था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर का रिश्तेदार आता था घर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजन बोले- चरित्रहीन है पत्नी, रोज होता था झगड़ा
Mon, 22 Apr 2024 09:48 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 22 Apr 2024 09:48 PM IST
सार
दिल्ली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि पत्नी का चरित्र सही न होने के कारण रोज विवाद होता था। पारिवारिक कलह से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत नगर इलाके में एक युवक ने सोमवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों का आरोप है कि युवक को पत्नी के चरित्र पर शक था। इस वजह से हो रही पारिवारिक कलह से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त निरंजन (40) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कबीर नगर इलाके में रहता था। वह अशोक विहार स्थित हौजरी की फैक्टरी में काम करता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार की सुबह युवक के फांसी लगाकर जान देने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड की वजह जानने के लिए पुलिस ने निरंजन के परिवार वालों और पड़ोसियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
पूछताछ में उसके भाई अजय ने आरोप लगाया कि पत्नी के अवैध संबंध होने के शक से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। 13 साल पहले उसके भाई की शादी हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक हुआ। उसकी पत्नी के दूर का एक रिश्तेदार अक्सर उसके घर आता था, जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। परिवार वालों ने उसकी पत्नी को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। पीड़ित ने कई बार पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसकी पत्नी का अपने दोस्त से मिलना जुलना जारी रहा।
विज्ञापन
अजय ने आरोप लगाया कि निरंजन के घर पर नहीं रहने पर आरोपी घर आता था, लेकिन सोमवार को आरोपी तड़के उसके घर आ गया। इस बात को लेकर दंपती में झगड़ा हुआ और फिर सुबह पांच बजे उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस आरोपों को लेकर मामले की छानबीन कर रही है।