{"_id":"65787bbf6f7450828304f298","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-after-breaking-mobile-in-greater-noida-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने की सुसाइड: दोस्तों संग रह रहा था लड़का, जान देने से पहले फोन पर कर रहा था बात... फिर उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने की सुसाइड: दोस्तों संग रह रहा था लड़का, जान देने से पहले फोन पर कर रहा था बात... फिर उठाया खौफनाक कदम
Tue, 12 Dec 2023 08:57 PM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 12 Dec 2023 08:57 PM IST
सार
पुलिस ने लवकुश के साथ रहने वाले उसके दोस्तों से भी पूछताछ की। पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि लवकुश ने आखिरी बार किससे मोबाइल पर बात की थी। इससे खुदकुशी का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट के बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित निराला एस्टेट सोसाइटी में रहने वाले 22 वर्षीय लवकुश ने फंदा लगाकर जान दे दी। सोशल मीडिया पर प्रेम-प्रसंग में जान गंवाने की खबर वायरल हुई। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। क्षतिग्रस्त हालत में मिले मोबाइल और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से बुलंदशहर निवासी लवकुश निराला सोसाइटी स्थित मार्ट में स्टेशनरी की दुकान पर काम करता था। वह सोसाइटी में अपने चार दोस्तों के साथ रहता था। बताया गया है कि सोमवार रात कमरे में फोन पर बात कर रहा था। इसके बाद उसने अपना मोबाइल तोड़ दिया और कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने लवकुश के साथ रहने वाले उसके दोस्तों से भी पूछताछ की। पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि लवकुश ने आखिरी बार किससे मोबाइल पर बात की थी। इससे खुदकुशी का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन