{"_id":"5d14184a8ebc3e3c8558e901","slug":"youth-commits-suicide-after-video-call-to-friends-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कॉल कर दोस्तों को दिखाया फांसी का फंदा, फिर लटक गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कॉल कर दोस्तों को दिखाया फांसी का फंदा, फिर लटक गया
Thu, 27 Jun 2019 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 27 Jun 2019 06:43 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती तकनीक के चलते लाइव सुसाइड के मामले भी बढ़े हैं। कुछ इसी तरह का एक मामला न्यू उस्मानपुर इलाके के ब्रह्मपुरी में सामने आया। यह लाइव सुसाइड नहीं है, लेकिन मौत को गले लगाने से पहले 18 वर्षीय युवक ने अपने दोस्तों को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर फांसी का फंदा दिखाया।
विज्ञापन
फेसबुक पर आत्महत्या करने का मैसेज भी लिखा। इसके बाद फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। जब तक दोस्त पहुंचे तो बहुत देर हो चुकी थी। इस सनसनीखेज घटना से हर कोई सन्न रह गया है। मौके से मिले एक सुसाइड नोट में खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
बुलंदशहर गया था मृतक का परिवार
पुलिस के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त गांव साखनी (बुलंदशहर) निवासी सनावर अब्बास के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ गली नंबर-18, ब्रह्मपुरी में रहता था। मंगलवार को सनावर का पूरा परिवार शादी समारोह में शरीक होने के लिए गांव साखनी चला गया। सनावर घर में अकेला था।
विज्ञापन
शाम करीब 6.00 बजे युवक ने अपने दोस्तों को व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल कर फांसी का फंदा दिखाया। इसके बाद फेसबुक पर भी आत्म्हत्या करने संबंधित पोस्ट की। दोस्त चिल्लाते रहे, लेकिन वह नहीं माना और मोबाइल को एक ओर फेंक उसने फांसी लगाकर जान दे दी। दोस्तों ने पुलिस और परिजनों को सूचना भी दी। आनन-फानन में वह मौके पर पहुंचे, परंतु तब तक सनावर की मौत हो चुकी थी।
क्या है मौत की वजह, जांच कर रही पुलिस
घटनास्थल पर मिले एक सुसाइड नोट में सिर्फ फांसी लगाने का जिक्र किया गया है। उसमें मौत की वजह स्पष्ट नहीं बताई गई है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की तह तक जाने के लिए परिजनों व दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर तमाम चर्चा की जा रही है।
ई-रिक्शा चलाता था सनावर
सनावर के परिवार में पिता शराफत अली, मां और पांच बहन-भाई हैं। वह ई-रिक्शा चलाता था और पिता भी चालक की नौकरी करता है। उसकी मौत से परिजन बेहाल हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भी आत्महत्या की वजह का नहीं पता है।
दोस्त चिल्लाते रहे...वह लटक गया
दोस्तों ने पुलिस को बताया कि जब सनावर ने उन्हें फांसी का फंदा दिखाया तो एक बारगी वह भी सन्न रह गए। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि अगले कुछ पल बाद सनावर उनके बीच नहीं रहेगा। वह चिल्लाते रहे कि फांसी ना लगाए, लेकिन इसके बाद उसने किसी की नहीं सुनी।
ई-रिक्शा चलाता था सनावर
सनावर के परिवार में पिता शराफत अली, मां और पांच बहन-भाई हैं। वह ई-रिक्शा चलाता था और पिता भी चालक की नौकरी करता है। उसकी मौत से परिजन बेहाल हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भी आत्महत्या की वजह का नहीं पता है।
दोस्त चिल्लाते रहे...वह लटक गया
दोस्तों ने पुलिस को बताया कि जब सनावर ने उन्हें फांसी का फंदा दिखाया तो एक बारगी वह भी सन्न रह गए। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि अगले कुछ पल बाद सनावर उनके बीच नहीं रहेगा। वह चिल्लाते रहे कि फांसी ना लगाए, लेकिन इसके बाद उसने किसी की नहीं सुनी।