यूथ सेंटर पर फिर कब्जे का प्रयास, तोड़ा मेन गेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित जवाहरलाल नेहरू नेशनल यूथ सेंटर पर फिर कब्जा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। संस्था के पदाधिकारियों का आरोप है कि सांसद पी. गोवर्धन रेड्डी ने अपने समर्थक व बाउंसरों के साथ मंगलवार को फिर से कब्जा करने की कोशिश की।
मेन गेट को भी तोड़ने का प्रयास किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
सेंटर के वर्तमान महासचिव पुरुषोत्तम गोयल ने आरोप लगाया है कि राज्यसभा सांसद पी. गोवर्धन रेड्डी व इंदिरा मायाराम अपने कुछ समर्थक और बाउंसरों के साथ मंगलवार को फिर से दोपहर करीब 2.30 बजे सेंटर पर पहुंचे और मेन गेट तोड़ने समेत सेंटर पर कब्जे का प्रयास किया।
बाउंसरों के साथ मिलकर तोड़ा गेट!
मौके पर फोटोग्राफर भी बुलाया गया था। हालांकि सेंटर पदाधिकारियों के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद थे। मौके पर पुलिस को तुरंत बुला लिया गया। इस कारण आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए।
गोयल का आरोप है कि आरोपी संस्था पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने वहां खुद को अध्यक्ष बताकर फोटो भी खिंचवाए जबकि मामला कोर्ट में चल रहा है। वह कोर्ट में असली कागजात अभी तक जमा नहीं करा पाए हैं। दूसरी तरफ इंदिरा मायाराम का कहना का कहना है कि वह और सांसद पी. गोवर्धन रेड्डी समेत पांच लोग मंगलवार को सेंटर गए थे।
सेंटर के मेन गेट को चेन लगाकर बंद किया हुआ था। उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया गया। वह मेन गेट के बाहर करीब एक घंटे बैठे रहे। उन्होंने मेन गेट तोड़ने व हंगामा करने की बात से इनकार किया है। उन्होंने इस बात को तो माना कि फोटोग्राफर तो साथ था, मगर कब्जा करने की कोशिश नहीं की थी।