{"_id":"631ec4a776b8b953453042ac","slug":"youth-brutally-lynched-for-stealing-mobile-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: दिल्ली में मोबाइल चोरी करने के आरोप में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: दिल्ली में मोबाइल चोरी करने के आरोप में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार
Mon, 12 Sep 2022 11:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:03 AM IST
सार
मोबाइल चोरी के आरोप में एक 19 वर्षीय युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सराय रोहिल्ला इलाके में चोरी की नीयत से फैक्टरी में घुसे युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक फैक्टरी कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का शव फैक्टरी के पास मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान की। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नालंदा बिहार निवासी ज्ञानी के रूप में हुई है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि 10 सितंबर की सुबह पुलिस को रिलैक्सो वाली गली, शाजादा बाग में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे और उसके सिर के बाल भी काटे गए थे। बाल शव मिलने वाले से कुछ दूरी पर बिखरे पड़े थे। छानबीन करने पर मृतक की शिनाख्त टेंट वाली मस्जिद, शहजादा बाग, इंद्रलोक निवासी इजहार(19) के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का विश्लेषण किया। जिसमें पता चला कि 10 सितंबर को इजहार तड़के 4 बजे फैक्टरी में घुसा था। आरोप है कि उसने एक कर्मचारी का मोबाइल फोन चुरा लिया। फैक्टरी कर्मचारी ज्ञानी ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में वह इजहार को फैक्टरी से बाहर ले आया। जहां भीड़ में से अन्य लोग शामिल हो गए। उसके बाद आरोपी ज्ञानी और अन्य लोगों ने उसे घूंसे, प्लास्टिक पाइप और बेल्ट से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और कैंची से उसके बाल काट दिए।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने 11 सितंबर को आरोपी ज्ञानी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ज्ञानी ने बताया कि उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इजहार को बेरहमी से पिटाई की और सबक सिखाने के लिए कैंची से सिर का बाल काट दिए। आरोपी वारदात में इस्तेमाल कैंची को कारखाने में छिपाकर रखा था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।